{"_id":"6419d8f36445367c1302daa4","slug":"under-suspicious-circumstances-the-young-man-hanged-himself-at-home-charkhidadri-news-c-21-1-85509-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर पर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर पर लगाया फंदा
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में गौरव के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस टीम।
झोझूकलां। बधवाना निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार रात घर पर फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह परिजनों को उसका शव पंखे पर फंदे से लटकता मिला। झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में बधवाना निवासी हेमंत ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव (34) अविवाहित था। सोमवार रात वो खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वो कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने अंदर पहुंचे। हेमंत ने बताया कि परिजन जब अंदर पहुंचे तो गौरव का शव पंखे पर लटका हुआ था।
इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक गौरव के बड़े भाई हेमंत के बयान पर इत्तफाकिया संबंधी कार्रवाई की गई है।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
-प्रवीन कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना