फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under online transfer policy, 92 drivers and 25 conductors were transferred from Dadri depot, not even one found.

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत दादरी डिपो से हुआ 92 चालकों व 25 परिचालकों का तबादला, मिला एक भी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Under online transfer policy, 92 drivers and 25 conductors were transferred from Dadri depot, not even one found.
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर में बने बूथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। राज्य परिवहन के चरखी दादरी डिपो में इस समय चालक व परिचालकों के अभाव में तैनात स्टाफ दबाव में काम करने को मजबूर है। मई माह में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत डिपो से 92 चालक व 25 चालकों का तबादला हुआ था। इसके बदले में डिपो में इस योजना के तहत कोई भी तैनाती नहीं हो पाई है, जिसके चलते बस संचालन में जिम्मेदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इस समय चरखी दादरी डिपो के पास 156 चालक व 157 परिचालकों की तैनाती है। जबकि इस समय राज्य परिवहन डिपो के पास 105 बसें हैं जिसमें से 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत मिली हुई हैं। ऐसे में 90 बसों के नियमित रूप से संचालन के लिए डिपो में 231 चालक व 232 परिचालकों की आवश्यकता है। हालांकि हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से डिपो को 21 परिचालक मिल चुके हैं लेकिन अभी भी 75 चालकों व 54 परिचालकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

- तैनात कर्मचारियों पर पड़ रहा अतिरिक्त काम का बोझ
इस समय राज्य परिवहन के चालकों की ड्यूटी अन्य सरकारी विभागों की गाड़ियां चलाने में भी लगी हुई है। ऐसे में प्रतिदिन 10 से अधिक चालक अन्य विभागों की गाड़ियां चलाने के साथ-साथ अन्य कार्याें में ड्यूटी देते हैं। 90 बसों के संचालन की जिम्मेदारी भी इस समय महज 156 चालक व 154 परिचालकों पर है। स्टाफ के अभाव में बसों का संचालन करने के लिए यह चालक व परिचालक दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त आराम नहीं मिलने से भी हादसों का अंदेशा बना रहता है। साथ ही स्टाफ के अभाव में तैनात चालक व परिचालक भी अत्याधिक काम के चलते दबाव में काम करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की ओर से एचकेआएएम के तहत प्रदेश में 280 परिचालकों की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत चरखी दादरी डिपो को 21 परिचालक मिल जाएंगे। साथ ही चालकों की कमी को भी शीघ्रता से दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
-प्रदीप अहलावत, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed