फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Uncontrolled roadways descended from the road in an attempt to save the bike rider

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित रोडवेज सड़क से नीचे उतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled roadways descended from the road in an attempt to save the bike rider
सड़क से नीचे उतरी रोडवेज। - फोटो : CharkhiDadri
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित रोडवेज सड़क से नीचे उतरी
विज्ञापन

कलियाणा और झोझू कलां के बीच बुधवार शाम हुआ हादसा, बस सवार किसी यात्री को नहीं लगी चोट
चरखी दादरी। कलियाणा और झोझूकलां के बीच बुधवार देर शाम एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। वहीं, बाइक सवार मौके से फरार हो गया और बस चालक की ओर से इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दादरी बस स्टैंड से एक बस बाढड़ा के लिए चली थी। बस वाया कलियाणा और झोझूकलां होते हुए बाढड़ा पहुंचनी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बस कलियाणा से झोझूकलां के लिए चली थी। करीब दो किलोमीटर चलते ही एक बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करते हुए बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर गई। घटना के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, मामले की सूचना मिलते रोडवेज टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed