{"_id":"663bc1b5df0a3addcb0a80b3","slug":"uncontrolled-bus-hits-three-vehicles-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117389-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किलोमीटर स्कीम की बस के चालक को मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित बस ने तीन वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किलोमीटर स्कीम की बस के चालक को मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित बस ने तीन वाहनों को मारी टक्कर
Wed, 08 May 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा।
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड से बुधवार दोपहर गुजर रही किलोमीटर स्कीम के बस चालक को मिर्गी का दौरा आ गया। इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस ई-रिक्शा को, बाइक व स्कूटी समेत नारियल पानी की फड़ को टक्कर मारने के बाद बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में केवल चालक घायल हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और रोडवेज डिपो अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिसार के कौंथकलां निवासी राजपाल किलोमीटर स्कीम की बस चलाता है। मंगलवार को वह चंडीगढ़-नारनौल रूट पर चला था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह नारनौल से दादरी स्टे करना आ रहा था। जब वह शहर के लोहारू रोड पर विशाल मैगामाट के सामने पहुंचा तो अचानक चालक राजपाल को मिर्गी का दौरा आ गया और इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई।
बस ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और उसे करीब 70 कदम तक घसीटते हुए एक बाइक व स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। वाहनों को टक्कर मारने के बाद बस नारियल पानी की फड से टकराई और फिर एक बिजली पोल में जा लगी। इसके बाद बस रुक गई और दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गए, जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त बस में सुरहेती निवासी परिचालक विजयपाल और 6-7 सवारियां सवार थीं। सवारियों और परिचालक को तो चोटें नहीं लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन मालिकों से ली नुकसान संबंधी जानकारी
हादसे के बाद सबसे पहले डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और वाहन मालिकों से नुकसान संबंधी जानकारी ली। अपराह्न करीब चार बजे रोडवेज अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को हालात की जानकारी दी। किलोमीटर स्कीम के तहत बसों का संचालन करने वाला ठेकेदार संदीप भी घटनास्थल पर पहुंचा।
वाहन मालिक बोले- रफ्तार में थी बस, खुशनसीब रहे जो बच गए
कुछ माह पहले ही 1.80 लाख रुपये की ई-रिक्शा किस्तों पर ली थी। बुधवार दोपहर लोहारू रोड किनारे ई-रिक्शा खड़ी करके पानी पीने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पीछे से आई और ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गई। खुशनसीब रहा जो पानी पीने चला गया और पीछे से ये हादसा हुआ। - पुरुषोत्तम कुमार, ई-रिक्शा मालिक
करीब 40,000 रुपये का कर्ज लेकर मैंने नारियल पानी और तरबूज का फड़ लगाया था। इस हादसे में काफी नुकसान हो गया। जिस समय रोडवेज फड़ से टकराई उस दौरान में वाहन से तरबूज व नारियल उतार रहा था। फड़ पर मौजूद होता तो हादसे का शिकार बन जाता। बस तेज रफ्तार में थी।
तौफिक खान, फड़ संचालक
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में चालक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। जांच अभी जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नवरत्न, मुख्य निरीक्षक, दादरी रोडवेज डिपो
चालक राजपाल को मिर्गी आने से ये हादसा हुआ। हादसे के वक्त परिचालक विजयपाल और 6-7 से सवारियां बस में सवार थीं। हादसे में केवल चालक चोटिल हुआ जबकि अन्य किसी सवारी या राहगीर को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची। - संदीप, प्रतिनिधि, एजेंसी (किलोमीटर स्कीम)