फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Unbalanced tractor overturned in an attempt to save Nilgai, one killed

Charkhi Dadri News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced tractor overturned in an attempt to save Nilgai, one killed
मृतक आशीष।
बाढड़ा। गांव जेवली-हुई के बीच बुधवार देर शाम नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव डूडीवाला किशनपूरा निवासी आशीष के रूप में हुई है। वहीं चाचा राकेश के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक आशीष (18) बिजली विभाग में श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। बुधवार रात नौ बजे वह ट्रैक्टर चालक जितेंद्र के साथ अख्तयारपुरा से बाढड़ा जा रहा था। इसी बीच जब वो जेवली से हुई के बीच पहुंचे तो ट्रैक्टर के आगे अचानक एक नीलगाय आ गई। चालक जितेंद्र ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

घटना के वक्त आशीष ट्रैक्टर में पीछे बैठा हुआ था। ट्रॉली पलटने से वह उसके नीचे दब गया। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार दोपहर बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन साल पहले हो चुकी आशीष के पिता की मौत
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले बीमारी से आशीष की मौत हो चुकी है। उसकी दो बहनें हैं जिनमें से एक शादीशुदा है। अब परिवार में मां और एक छोटी बहन रह गई है। इस हादसे से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। वर्जन:

आशीष के चाचा राकेश के बयान पर ट्रैक्टर चालक जितेंद्र पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-पवन कुमार, जांच अधिकारी एवं एसआई, बाढड़ा थाना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed