{"_id":"61c20db73119d05a2a328496","slug":"ultimatum-over-crusher-operator-will-meet-today-charkhidadri-news-hsr620025339","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेटम खत्म, क्रशर संचालक आज करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेटम खत्म, क्रशर संचालक आज करेंगे बैठक
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्रशरों के संचालन की अनुमति देने के लिए संचालकों द्वारा सरकार व प्रशासन को दिया अल्टीमेटम मंगलवार को खत्म हो गया है और स्थिति जस की तस है। ऐसे में क्रशर संचालकों ने बुधवार को बैठक करने का निर्णय लिया। क्रशर संचालकों को बुधवार तक सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ माह से जिले के 330 क्रशर बंद हैं। संचालक अब प्रदूषण का स्तर घटने पर इनके संचालन की मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को क्रशर संचालकों और जिले के ट्रांसपोर्टरों ने इसे लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था और नगराधीश अमित मान को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही उन्होंने क्रशरों के संचालन की अनुमति के लिए प्रशासन व सरकार को मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार देर शाम तक उन्हें क्रशरों के संचालन संबंधी आश्वासन नहीं मिला और इसकी पुष्टि एसोसिएशन प्रधान सामबीर घसोला ने की।
उन्होंने बताया कि बुधवार को लघु सचिवालय में धरना शुरू करने से पहले क्रशर जोन में बैठक कर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को क्रशर संचालकों ने भिवानी में हुए प्रदर्शन में भी भाग लिया।
विज्ञापन
बुधवार को क्रशर संचालक क्रशर जोन में बैठक कर कोई निर्णय लेंगे। उम्मीद है कि उससे पहले सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक आश्वासन मिल जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर सब मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
सोमबीर घसोला, प्रधान, जिला क्रशर एसोसिएशन