फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ujjain adhati died in accident

Charkhi Dadri News: उज्जैन के आढ़ती को एनएच 152-डी पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

Thu, 10 Jul 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
ujjain adhati died in accident
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों से बातचीत करते हुए जांच अधिकारी। संवाद
फोटाे 03
विज्ञापन

चरखी दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजनों से बातचीत करते जांच अधिकारी। संवाद
- चरखी दादरी के रानीला रेस्ट एरिया में बुधवार रात हुआ हादसा, अचीना चौकी पुलिस ने वीरवार सुबह दादरी नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। नेशनल हाईवे 152-डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उज्जैन के आढ़ती को कुचल दिया। मृतक राकेश (33) उज्जैन जिले के बड़नगर के रहने वाले थे। वहीं, अचीना ताल चौकी पुलिस ने वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई संतोष के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में मध्य प्रदेश के बड़नगर निवासी संतोष ने बताया कि 6 जुलाई को उनके भाई राकेश और उनके दोस्त जितेंद्र अपने-अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए घर से आए थे। बुधवार रात उन्हें सूचना मिली कि राकेश की चरखी दादरी के रानीला गांव के समीप एनएच-152 डी पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसके बाद वह दादरी पहुंचे और राकेश की पत्नी व जितेंद्र से हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

संतोष के अनुसार, नैनीताल जाते समय 9 जुलाई की रात वह एनएच 152-डी के रेस्ट एरिया में स्थित होटल में रुके थे। रात करीब डेढ़ बजे राकेश घूमने के लिए बाहर चले गए। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने राकेश को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही अचीना ताल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राकेश के शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वीरवार सुबह कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया।


इस संबंध में जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अचीना ताल पुलिस चौकी सचिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मृतक राकेश के भाई संतोष के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed