{"_id":"67c4b09d606a0ed7f30f9070","slug":"two-women-burnt-under-suspicious-circumstances-one-died-charkhi-dadri-news-c-129-1-hns1001-106084-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं झुलसीं, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाएं झुलसीं, एक की मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल के गांव महजत में रविवार देर रात सौतली सास और उसकी बहू गंभीर रूप से झुलस गई। बहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सास को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी रामभगत शराब पीने का आदी है। रात करीब दस बजे उसने पत्नी भरपो देवी व सौतेली मां गीता को अपने कमरे में बुलाया।
आसपास के लोग मकान से चीखने की आवाज सुनकर व धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कमरे का गेट खोलकर आग बुझाई और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। तब तक गंभीर रूप से झुलसी भरपो देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने गीता को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने रामभगत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भरपो देवी की दो बेटियां हैं। सूचना मिलने पर दोनों पर मौके पहुंच गई।
थानाधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि गांव में आग लगने की घटना पर मौके पर पहुंचे। जलने से एक महिला की मौत हो गई है और एक को गंभीर हालत में उपचाराधीन है। दोनों को जलाया गया या अग्निहादसा हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल जांच कर रहे हैं।