फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two women asked for lift and stole from the truck

Charkhi Dadri News: लिफ्ट मांग दो महिलाओं ने ट्रक से की चोरी

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two women asked for lift and stole from the truck
चरखी दादरी। एनएच-152 डी से गुजरते समय दो महिलाओं को लिफ्ट देना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। मौका पाकर उक्त दोनों महिलाओं ने ट्रक के डैशबोर्ड में रखे 1.86 लाख रुपये और 2,88,460 रुपये का चेक चोरी कर लिया। ट्रक चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है और झोझूकलां थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के बैरागी गांव निवासी साहिल ने बताया कि वो चालक है। 17 जनवरी को उसने नारनौल निवासी सोनू के पास लोहे की चैनल पत्ती पहुंचाई थीं। उसके बाद सोनू ने उसे 2,88,460 रुपये का चेक और 1.86 लाख रुपये नकद दिए थे। उसने चेक और नगदी डैशबोर्ड में रख दी।
विज्ञापन

साहिल ने बताया कि वो नेशनल हाईवे 152-डी होते हुए कैथल जा रहा था। जब वो पिलर नंबर 183 के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़ी दो महिलाओं ने हाथ से इशारा कर ट्रक रुकवा लिया। साहिल ने बताया कि वो ट्रक रोक कर पानी पीने व मुंह धोने के लिए नीचे उतर गया जबकि उक्त दोनों महिलाएं केबिन में बैठी रही। इसके बाद वो ट्रक लेकर चल पड़ा और कुछ दूरी पर पहुंचते ही महिलाएं ट्रक रुकवा कर नीचे उतर गईं। आगे चलकर जब उसने नकदी और चेक संभाला तो चोरी मिला। इसके बाद साहिल ने पुलिस को सूचित करते हुए शिकायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed