फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two wards were without electricity overnight

Charkhi Dadri News: केबल जलने से दो वार्डाें में रातभर बिजली रही गुल, पसीने से तर-बतर रहे लोग

Mon, 17 Jun 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two wards were without electricity overnight
चरखी दादरी के वार्ड 15 में जलती बिजली केबल। 
चरखी दादरी। प्रचंड गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। लोड बढ़ने के चलते बिजली फॉल्ट बढ़ रहे हैं। निगम बिना शेड्यूल के लंबे कट लगा रहा है। रविवार रात केबल जलने के कारण वार्ड-10 और वार्ड-15 में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में दोनों वार्ड के 10 हजार लोग पसीने से तर-बतर रहे। इन वार्डाें की 13 और 17 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इसके चलते बिजली खपत भी बढ़ी हुई है। बिजली खपत का आंकड़ा इस माह एक करोड़ यूनिट पार कर गया है। इसके चलते पावर सब स्टेशनों पर लोड बढ़ा हुआ है और लाइनों में फॉल्ट आ रहे हैं। रविवार रात साढ़े 9 बजे शहर के वार्ड 15 स्थित हीरा चौक से चरखी दरवाजा जाने वाली मुख्य सड़क पर आग लगने से बिजली केबल दो टुकड़ों में टूट गई। इसके कारण चरखी गेट, सिंहान मोहल्ले में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं वार्ड-10 स्थित सुभाष चौक से रंगीला हनुमान रोड पर रात 11 बजे बिजली केबल जल गई। यहां भी लोगों को गर्मी में रात जागकर गुजारनी पड़ी। दोनों वार्डाें में बिजली आपूर्ति सोमवार दोपहर को बहाल हो पाई।
विज्ञापन


रिसीव नहीं की कॉल, समाधान का भेजा गलत संदेश
वार्ड-10 और 15 निवासी विकास, महेश, अरुण, निरंजनलाल, रमेश, दलीप और मनोज ने बताया कि बिजली फॉल्ट आने के बाद देर रात तक वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर आपूर्ति बहाल होने की अपडेट लेते रहे। कई बार फोन किए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तो कर्मचारी ने फोन तक उठाने बंद कर दिए। लोगों ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत करने के कुछ देर बाद समस्या का समाधान होने का मोबाइल पर मैसेज आ गया, जबकि बिजली आपूर्ति बहाल भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम लगाकर की थी केबल बदलवाने की मांग
वार्ड 10 निवासी आनंद सैनी, मदनलाल, सोनू, रोहित, राकेश, संजय मुंजाल, प्रवीन कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले स्थानीय लोगों ने बिजली किल्लत को लेकर पचनंद चौक पर जाम लगाया गया था। इस दौरान जेई ने जर्जर केबल को बदलवाने का आश्वासन दिया था। दो सप्ताह बीतने के बाद भी सुध नहीं ली गई, जबकि रविवार को केबल दो टुकड़ों में टूट गई।


लोग बोले- घरों में रातभर परेशान, अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
- कॉलोनी में पूरी रात बिजली गुल रहने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर तैनात कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते है। विकास गुप्ता, वार्ड-15

- रविवार रात साढ़े 9 बजे केबल जली थी। रातभर पसीने से तर-बतर रहे। कई बार हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। - महेश कुमार, वार्ड-15

सिंहान मोहल्ले व चरखी गेट क्षेत्र में लगातार 17 घंटे तक बिजली गुल रही। जब शिकायत करने के लिए कॉल की तो कर्मचारियों ने रिसीव ही नहीं की। रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। -अरुण कुमार, सिंघान मोहल्ला

बिजली निगम अधिकारियों से कई बार केबल बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मांग की नजरअंदाजी का खामियाजा रविवार रात कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ा। - निरंजनलाल बंसल, वार्ड-15




केबल जलने की वजह से दोनों वार्डाें में बिजली बाधित हुई थी। केबल बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई है। शहर में इस समय पावर कट का कोई शेड्यूल नहीं है। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed