फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two urban development projects worth Rs 14 crore entangled in paperwork

Charkhi Dadri News: कागजी प्रक्रिया में उलझीं 14 करोड़ की दो शहरी विकास परियोजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two urban development projects worth Rs 14 crore entangled in paperwork
नगर परिषद की जमीन जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनना है।
चरखी दादरी। शहरी विकास से संबंधी दो बड़ी परियोजनाएं लंबे से कागजी प्रक्रिया तक सीमित है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नगर परिषद कार्यालय का निर्माण होने से सीधे तौर पर आमजन को फायदा होना है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना के एस्टिमेट पर लगाए गए ऑब्जेक्शन दूर किए जा रहे हैं जबकि नगर परिषद कार्यालय के लिए चिह्नित जगह से अब तक अतिक्रमण ही नहीं हटा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नगर परिषद का नया कार्यालय बनाने की योजना करीब तीन साल पहले तैयार हुई थी। उस दौरान नगर परिषद ने जल्द दोनों परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने के दावे किए थे। इन दावों की हकीकत ये रही कि लंबे समय तक तो अधिकारियों ने इन परियोजनाओं की सुध नहीं ली। करीब छह माह पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की फाइल मुख्यालय भेजी गई थी, लेकिन इस पर मुख्यालय से ऑब्जेक्शन लग गए। अब इन ऑब्जेक्शन को अधिकारी दूर कर रहे हैं और इसके बाद दोबारा से फाइल मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर परिषद के मौजूदा कार्यालय का दायरा कम पड़ा रहा है और अलग-अलग विंग कमरों में चल रही हैं। इतना ही नहीं एक मंजिल पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठने में भी दिक्कतें आ रही हैं। मौजूदा कार्यालय में आमजन के लिए सुविधाएं भी न के बराबर है। खासकर बुजुर्गों को सीढि़यां चढ़ने में दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय का निर्माण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिये....दोनों परियोजनाएं पर कार्रवाई फिलहाल कहां तक पहुंची

प्रोजेक्ट : 1 -
छह करोड़ से बनना है दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
परसराम हेतराम स्कूल के पास दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनना है। इसमें करीब 50 दुकानें बनाई जाएंगी जिनसे नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी और शहर का सुंदरीकरण भी बढ़ेगा। इसका रिवाइज एस्टिमेट और नक्शा फिलहाल तैयार हो रहा है। करीब 10 दिन के अंदर ये कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद फाइल दोबारा से मुख्यालय भेजी जाएगी।

प्रोजेक्ट : 2
- आर्किटेक्ट तैयार कर रहा नगर परिषद कार्यालय की ड्राइंग व एस्टिमेट
नगर परिषद को लंबे समय से कार्यालय के नए भवन की दरकार है। इस समय कार्यालय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों में चल रहा है। नए कार्यालय की ड्राइंग और एस्टिमेट आर्किटेक्ट से तैयार करवाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नया कार्यालय भवन दो मंजिला बनना है और इसके निर्माण पर करीब आठ करोड़ की लागत आएगी। इसमें लिफ्ट और पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।


- एस्टिमेट भेजने से पहले जमीन से अतिक्रमण हटवाना जरूरी
महेंद्रगढ़ रोड पर नगर परिषद की जिस जमीन पर अधिकारी कार्यालय बनाने की सोच रहे हैं, वहां अतिक्रमण है। मुख्यालय एस्टिमेट और ड्राइंग भेजने से पहले जगह खाली करवाना जरूरी है। अतिक्रमण का आलम ये है कि लोगों ने पक्के मकान तक बनवाए हुए हैं। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित जगह से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की जाएगी और इस कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग रहेगा।

- एक्सईएन का हुआ तबादला
नगर परिषद की योजनाओं को सिरे चढ़ाने में एक और नई अड़चन आड़े आ गई है। हाल ही में एक्सईएन प्रवीन राघव का तबादला हुआ है और इसके चलते आठ से दस दिन तक काम बाधित रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।


---------------
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स फाइल पर लगे ऑब्जेक्शन दूर कर रहे हैं। जल्द ही फाइल फिर से मुख्यालय भेज दी जाएगी। वहीं, नगर परिषद कार्यालय निर्माण के लिए एस्टिमेट और ड्राइंग आर्किटेक्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही कार्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
-मुकेश कुमार, एमई, नगर परिषद


 नगर परिषद की जमीन जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनना है।

नगर परिषद की जमीन जहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed