{"_id":"66219ec57f0b433d540e5ed4","slug":"two-trolleys-collided-while-trying-to-save-school-bus-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116487-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बच्चों से भरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में दो ट्राले टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बच्चों से भरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में दो ट्राले टकराए
Fri, 19 Apr 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
हादसे के चलते मुख्यमार्ग पर लगी वाहनों की कतार।
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर वीरवार दोपहर बच्चों से भरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में दो ट्राले टकरा गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक चालक घायल हो गया। हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन हटने तक लिंकमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम की स्थिति भी बनी। घायल ट्राला चालक ने स्कूल बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी सोहेल ने बताया कि वह ट्राला चलाता है, जबकि बुलंदशहर निवासी सलाउद्दीन उसका सहायक है। वीरवार को वे दोनों ट्राले में रेत लेकर दिल्ली जाने के लिए चले थे। जब वे रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग ओवरब्रिज से नीचे उतरे तो स्कूल बस चालक ने लापरवाही बरती। वह सड़क पर बस खड़ी रख बच्चे उतारता रहा। सोहेल ने बताया कि ढलान होने और ट्राले में माल भरा होने के कारण ब्रेक लगाने के बाद भी ट्राला नहीं रुक पाया।
सोहेल ने बताया कि स्कूल बस में सवार बच्चों को बचाने के लिए उसने ट्राले का स्टेयरिंग दूसरी ताफ घूमा दिया और उसका ट्राला दूसरे ट्राले से जा लगा। हादसे में सोहेल के ट्राले का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसे भी पैरों में चोट लगी। दूसरे चालक प्रवीन का ट्राला भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया। सोहेल का ट्राला सड़क के बीचोबीच खड़ा होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रही। हादसे के पांच मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूल बस में कई विद्यार्थी सवार थे।
विज्ञापन
ट्राला चालक से की गई प्रारंभिक पूछताछ में स्कूल बस चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आई है। घायल के पुलिस बयान दर्ज किए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रशेखर, प्रभारी, यातायात थाना, चरखी दादरी।