फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two train services affected for the second consecutive day; passengers faced inconvenience.

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन भी दो रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two train services affected for the second consecutive day; passengers faced inconvenience.
दादरी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी आने का इंतजार करते यात्री। 
चरखी दादरी। परिचालन संबंधी कारणों से रविवार को दूसरे दिन भी दो रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे सातरोड-दिल्ली मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दिल्ली और सातरोड के बीच सवारी गाड़ियों का आवागमन बंद रहने से दिक्कतें बढ़ीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को भी 12 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ था, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई थी। रविवार को भी यह समस्या बनी रही और दो रेलगाड़ियां रद कर दी गईं। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड रेलगाड़ी दिल्ली से रद की गई। इस कारण रविवार को दिल्ली से सातरोड जाने वाले यात्रियों को ट्रेन नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य रेल सेवाओं या वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा। वहीं, गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली रेल सेवा के संचालन में बदलाव किया गया। यह ट्रेन सातरोड के बजाय रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से संचालित होकर दिल्ली पहुंची। इसके चलते सातरोड से रेवाड़ी के बीच इस रेल सेवा का संचालन आंशिक रूप से रद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खंड के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें गाड़ियां बदलने और अन्य वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। चरखी दादरी स्टेशन परिसर में यात्री ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। गाड़ी संख्या 54086 चरखी दादरी स्टेशन पर 15:29 बजे पहुंचनी थी। यह ट्रेन दो मिनट ठहराव के बाद 15:31 बजे रवाना होती थी जिससे सैकड़ों यात्री यात्रा करते थे।
दैनिक आवागमन पर असर
सवारी गाड़ी से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता था। लेकिन रविवार को गाड़ी रद होने से इन यात्रियों को विशेष परेशानी हुई। यात्रियों को अन्य गाड़ियों का इंतजार करते हुए देखा गया। परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण लगातार दूसरे दिन भी यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।



दादरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-सातरोड व सातरोड-दिल्ली चलने वाली दो सवारी गाड़ियों के रद्द होने की सूचना पहले दे दी गई थी। बाकी सभी सवारी गाड़ियों का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है।
-बंसी सिंगला, उप अधीक्षक रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed