{"_id":"6acbeeeaa88a001e0802bacf","slug":"brahmin-community-holds-mahapanchayat-in-bhiwani-demands-reservation-amendment-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161505-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भिवानी में ब्राह्मण समाज की महापंचायत, आरक्षण संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भिवानी में ब्राह्मण समाज की महापंचायत, आरक्षण संशोधन की मांग
Mon, 12 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के ब्राह्मण समाज ने सोमवार को भिवानी में होने वाली महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महापंचायत यूजीसी के फैसले और एससी-एसटी कानून सहित आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर आयोजित होगी। ब्राह्मण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले के प्रमुख मार्गों पर जिम्मेदारियां तय की हैं।
प्रत्येक रूट पर दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोग व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे और आने वाले लोगों के बीच समन्वय बनाएंगे। ब्राह्मण कल्याण समिति के प्रधान राजकुमार वशिष्ठ, ब्राह्मण नेता राहुल मराठा और सुनील चेयरमैन की देखरेख में समाज के लोगों को प्रदर्शनकारियों की व्यवस्था और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजकुमार वशिष्ठ ने बताया कि रोहतक रोड की जिम्मेदारी नवीन कौशिक और कुलदीप शर्मा एडवोकेट को दी गई है। दिल्ली रोड पर मुकेश शर्मा और दयाशंकर व्यवस्था संभालेंगे। बाढड़ा रोड की जिम्मेदारी सुनील शर्मा और पूर्व बीओ श्रीकृष्ण शर्मा को मिली है।
विज्ञापन
अन्य मार्गों पर भी जिम्मेदारियां
दादरी शहर में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राहुल मराठा और गौरव भारद्वाज संभालेंगे। पूर्व सरपंच मुंशीराम शर्मा और धर्मबीर शर्मा को भी व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा मिला है। सुरेंद्र शर्मा नंबरदार, नर्सिंगवास से रामफल शर्मा और फतेहगढ़ से हरिराम शर्मा भी इसमें शामिल हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर महापंचायत और रोष प्रदर्शन की जानकारी दी है।