फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two tests of the same sample resulted in different FFA reports; the lab operator will now call a mechanic to repair the machines

Charkhi Dadri News: एक ही नमूने की दो बार जांच में आई अलग-अलग एफएफए रिपोर्ट, अब मैकेनिक बुलाकर मशीनों को दुरुस्त करवाएंगे लैब संचालक

Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two tests of the same sample resulted in different FFA reports; the lab operator will now call a mechanic to repair the machines
बुधवार रात को रिपोर्ट में गड़बड़ी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारी किसानों व आढ़ति - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी स्थित एक निजी लैब में बुधवार रात को सरसों के एक ही नमूने की दो बार जांच के दौरान फ्री फैटी एसिड (एफएफए) की अलग-अलग रिपोर्ट आने पर विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान काफी संख्या में आढ़ती भी मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज करवाया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं वीरवार दोपहर को स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय में इसी विषय को लेकर आढ़तियों, लैब संचालकों व मिल सरसों परचेजर की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि मैकेनिक को बुलाकर निजी लैब की मशीनों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार बाजार में भाव अधिक मिलने के कारण काफी संख्या में किसान निजी एजेंसियों को सरसों की बिक्री करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। निजी खरीद एजेंसियों द्वारा सरसों में तेल, नमी और एफएफए की रिपोर्ट के आधार पर खरीद की जा रही है। हालांकि तेल और नमी की जांच पहले भी होती थी लेकिन एफएफए की रिपोर्ट की शर्त हाल ही में जोड़ी गई है जिसका किसान व आढ़ती विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर सांय दो लोगों ने स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित एक निजी लैब में सरसों के एक ही नमूने की दो बार जांच करवाई। दोनों ही बार एफएफए की रिपोर्ट में अंतर मिला। इसके चलते मंडी में विरोध की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत किया और वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के मंडी पहुंच समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। आढ़तियों, किसानों ने बताया कि एफएफए की रिपोर्ट 100 प्वाइंट से अधिक आने पर प्रति क्विंटल प्रति प्वाइंट के हिसाब से एक रुपये की कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मोहनलाल मकड़ानियां के अलावा काफी संख्या में आढ़ती, लैब संचालक व मिल सरसों पर्चेजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में काफी देर तक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि लैब संचालकों द्वारा मैकेनिक बुलाकर मशीनों को दुरुस्त करवाया जाएगा, जिससे रिपोर्ट में किसी प्रकार का अंतर न आए।

वर्सन :
बैठक में निर्णय लिया गया है कि निजी लैब संचालक मैकेनिक को बुलाकर अपनी मशीनों की जांच करवाएंगे। यदि मशीन में किसी प्रकार की खामी मिलती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाएंगे। किसानों व आढ़तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मोहनलाल मकड़ानियां, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed