{"_id":"698254234666f0a27f0b268c","slug":"two-players-from-dadri-won-four-medals-in-the-all-india-masters-championship-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150958-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप में दादरी के दो खिलाड़ियों ने जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप में दादरी के दो खिलाड़ियों ने जीते चार पदक
Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ी सतपाल।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। राजस्थान के अजमेर स्थित पटेल स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित 7वीं ऑल इंडिया नेशनल मास्टर चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
चैंपियनशिप में गांव पैंतावास खुर्द निवासी खिलाड़ी सतपाल सिंह यादव ने दो कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षक सतपाल सिंह यादव राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चाहरवाला, जिला सिरसा में गणित अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो एवं हैमर थ्रो स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते हैं। पैंतावास खुर्द निवासी राजेश नंबरदार ने बताया कि सतपाल यादव की सफलता इस बात का उदाहरण है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी उम्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की जा सकती है। एक शिक्षक होने के साथ-साथ खिलाड़ी के रूप में उनका यह प्रदर्शन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
64 वर्षीय मास्टर एथलीट जय कुमार ने भी जीते दो पदक
प्रतियोगिता में मूलरूप से जिले के गांव सांवड़ और वर्तमान में हिसार के मेला ग्राउंड सेक्टर निवासी 64 वर्षीय मास्टर एथलीट जय कुमार शर्मा ने 300 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। जय कुमार शर्मा ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से यह साबित किया है कि उम्र कभी भी खेलों के प्रति जोश, जुनून और मेहनत को कम नहीं करती है। खेलों को उम्र से कोई लेना देना नहीं होता है। किसी भी उम्र में खेल शुरू किए जा सकते हैं।