{"_id":"60b52ee38ebc3efbd1476d05","slug":"two-person-die-from-corona-16-people-infected-including-three-women-charkhidadri-news-rtk6109403155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, तीन महिलाओं समेत 16 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, तीन महिलाओं समेत 16 लोग संक्रमित
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और 16 पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो शहरी और 14 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अब तक जिले में कोरोना से 126 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को सौंप निवासी 50 वर्षीय और रावलधी निवासी 99 साल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को 16 नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4973 हो गई है। सोमवार को 23 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 4678 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
सोमवार तक जिले से कोरोना जांच के लिए 182047 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 176571 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। फिलहाल 503 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 513 सैंपल लिए। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में 169 संक्रमित उपचाराधीन हैं जिनमें से 32 आइसोलेशन वार्डों में और 137 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
यहां मिले नए संक्रमित
सोमवार को शहर की एमसी और प्रोफेसर कॉलोनी में दो संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रामबास, बालरोड, बिलावल, काकड़ोली सरदारा, कारीमोद, ढाणी फौगाट, भांडवा और अचीना में नए संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों की उम्र 9 से 60 साल है।
सिविल अस्पताल में 379 को हुआ वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सोमवार को जिले में 954 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 379, एमसीएस में 10, बौंदकलां में 9, अचीना में 40, रानीला में 30, सांवड़ में 135, झोझूकलां में 80, बलकरा में 21, संतोकपुरा में 10, मानकावास में 41, माई कलां में 20, गोपी में 10, हड़ौदी में 19, बाढड़ा में 10 और कादमा में 140 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।