फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two people fled leaving container full of liquor bottles in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: चेकिंग के लिए रोकने पर अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर छोड़ भागे आरोपी, 3339 बोतलें बरामद

Thu, 03 Mar 2022 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 10:18 AM IST
सार

बुधवार शाम जीएसटी टीम शहरी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों को रुकवाकर कागजात की जांच कर रही थी। उसी दौरान टीम ने एक कंटेनर को रुकवा लिया। कंटेनर रोकते ही इसमें सवार लोग उतरकर भाग गए।

विज्ञापन
Two people fled leaving container full of liquor bottles in Charkhi Dadri
चरखी दादरी में शराब की बोतलों से भरा कंटेनर बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चेकिंग के लिए टीम के रुकवाने पर दो लोग शराब से भरा कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस को सुपुर्द किए कंटेनर में अंग्रेजी शराब की 3339 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से आई और कहां भेजी जानी थी।

विज्ञापन

 

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार शाम जीएसटी टीम शहरी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों को रुकवाकर कागजात की जांच कर रही थी। उसी दौरान टीम ने एक कंटेनर को रुकवा लिया। कंटेनर रोकते ही इसमें सवार लोग उतरकर भाग गए। टीम ने इसके तुरंत बाद सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर कंटेनर सौंप दिया। देर रात तक थाने में कंटेनर से जब्त शराब की गिनती की गई।

विज्ञापन

 

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान कंटेनर से दो अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। कंटेनर से मैकडॉल मार्का की 268 पेटियां मिलीं जिनमें 100 पेटियां बोतलों और 168 पेटियां अध्धे की हैं। वहीं ऑल सीजन मार्का की 197 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 144 पेटी बोतलों की और 53 पेटियां अध्धों की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कंटेनर से कुल 3339 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई और इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed