{"_id":"6ad3c7efccc1242bef02756d","slug":"underpass-closed-railway-crossing-locked-city-residents-forced-to-take-a-3-km-detour-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161811-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अंडरपास बंद, रेलवे फाटक पर ताला, शहरवासी तीन किमी घूमकर जाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अंडरपास बंद, रेलवे फाटक पर ताला, शहरवासी तीन किमी घूमकर जाने को मजबूर
Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर ओवरहॉलिंग का कार्य करते श्रमिक ।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में रेलवे मरम्मत कार्यों के चलते आमजन की परेशानी लगातार बढ़ रही है। गांधी नगर अंडरपास पिछले तीन दिन से बंद होने के बाद मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने कारण इसे दो दिन यानी 18 अक्तूबर तक और बढ़ा दिया गया है। इसके कारण जहां करीब 10 हजार लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
अब ओवरहालिंग कार्य के चलते रोहतक रोड रेलवे फाटक को भी तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। एक के बाद एक प्रमुख मार्ग बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर वाहन चालकों, राहगीरों और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों पर पड़ रहा है। रोहतक रोड रेलवे फाटक से प्रतिदिन गुजरने वाले करीब 20 हजार वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
शहर के गांधी नगर अंडरपास पर मरम्मत कार्य के चलते 13 से 16 अक्तूबर तक बंद रखने की सूचना दी गई थी लेकिन अब काम पूरा नहीं होने से इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है। इसके कारण पहले ही लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अब रोहतक रोड रेलवे फाटक पर ओवरहालिंग कार्य के कारण बंद रखने का आदेश दिया गया है। शहर के मुख्य मार्ग पर बना रोहतक रोड रेलवे फाटक बंद होने से आवागमन का दबाव दूसरे मार्गों पर बढ़ने की आशंका है। इन दोनों रास्तों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक समय और दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें रोजाना कामकाज, नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर कार और अन्य वाहनों से सफर करने वालों को अपने निर्धारित रास्ते के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। इससे ईंधन की खपत बढ़ने के साथ समय की भी बर्बादी होगी।
बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या पर असर
रेलवे फाटक बंद होने का असर शहर के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। रोहतक रोड और अंडरपास की ओर से बाजार पहुंचने वाले लोगों को अब अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता लंबा होने और आवागमन में लगने वाले अतिरिक्त समय के कारण बाजार आने-जाने में लोगों की संख्या भी कम हो रही है। क्योंकि व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बेहद जरूरी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित होने से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। पहले से अंडरपास बंद होने के कारण परेशान लोगों के सामने अब रेलवे फाटक बंद होने से एक और चुनौती खड़ी हो गई है।
ओवरहालिंग दुरुस्त करने में जुटे 40 कर्मचारी
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर ओवरहालिंग कार्य को दुरुस्त करने के लिए रेलवे और संबंधित एजेंसी के करीब 40 कर्मचारी लगाए गए हैं। रेलवे की ओर से निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मरम्मत और ओवरहालिंग का उद्देश्य रेलवे ट्रैक एवं संबंधित व्यवस्था को दुरुस्त करना है ताकि रेल परिचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ेगा दबाव
गांधी नगर अंडरपास और रोहतक रोड रेलवे फाटक बंद रहने से शहर में प्रवेश करने वाले ढाणी रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। इसके चलते फाटक पर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और जल्दबाजी से बचें। अतिरिक्त दूरी को देखते हुए लोगों को घर से पर्याप्त समय लेकर निकलना होगा।
वर्सन
गांधी नगर अंडरपास में चव्वे का पानी आने की गंभीर समस्या बनी हुई थी। जिसका स्थायी समाधान करने के लिए अंडरपास का काम शुरू किया गया था। लेकिन कार्य पूरा नहीं होने से इसे 18 तक बंद रखा जाएगा। वहीं रोहतक रोड रेलवे फाटक पर ओवरहालिंग का कार्य करने के लिए तीन दिन बंद रखना पड़ सकता है।- अरुण कुमार, पीडब्ल्यूआई चरखी दादरी रेलवे मंडल