{"_id":"6ad3c83884a4a546cd022e14","slug":"search-operation-conducted-at-railway-station-to-curb-drug-trafficking-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161816-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशा तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशा तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर चला सर्च अभियान
Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर सर्च अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में जिला पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से गंगानगर-मेरठ एक्सप्रेस ट्रेन की सघन जांच की। इस दौरान ट्रेन के सभी सामान्य और आरक्षित कोचों के साथ यात्रियों के सामान तथा रेलवे स्टेशन परिसर की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध या नशीली सामग्री बरामद नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्तूबर को आयोजित राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय तंत्र (एनसीओआरडी) की उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के तहत यह अभियान चलाया गया। जीआरपी चौकी चरखी दादरी के प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और विशेष डॉग स्क्वॉड की टीम ने ट्रेन के सभी कोचों में यात्रियों के सामान, सीटों के नीचे, लगेज रैक और शौचालयों की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया में भी तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की मेटल डिटेक्टर व अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से जांच की गई।
नशा तस्करी पर रहेगी विशेष निगरानी : एसपी
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए नहीं होने दिया जाएगा। अंतरराज्यीय रेल मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि जिले में मादक पदार्थों की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके। ऐसे अभियान आगे भी लगातार और औचक रूप से चलाए जाएंगे।