फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No need to travel far to sell paddy; you will now get the government-fixed price right here in the district

Charkhi Dadri News: धान बेचने लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर अब जिले में ही मिलेगा सरकारी भाव

Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
No need to travel far to sell paddy; you will now get the government-fixed price right here in the district
अनाज मंडी परिसर में नमी कम करने के लिए बिछाई गई धान की उपज।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। धान बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों के चक्कर लगाने वाले जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूसरे जिलों की मंडियों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज धान का आंकड़ा अन्य जिलों में नहीं दिखाए जाने के कारण जिले के किसान स्थानीय मंडियों में ही सरकारी भाव पर अपनी उपज बेच सकेंगे। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा तथा धान बेचने के लिए दूर जाने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिले में करीब 100 एकड़ जमीन पर पीआर धान की फसल उगाई गई है। मार्केट कमेटी की ओर से सरकार द्वारा निर्धारित 2441 से 2446 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान की खरीद की जाएगी। स्थानीय मंडियों में खरीद की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी फसल लेकर दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं मंडी में गेटपास काटने के लिए बंद किए गए दूसरे गेट को भी खोल दिया गया है जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले धान की उपज बेचने के लिए किसानों को दूरदराज स्थित दूसरी मंडियों का रुख करना पड़ता था। इसके चलते उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। धान को मंडी तक पहुंचाने में परिवहन खर्च बढ़ने के साथ ही समय भी अधिक लगता था। मंडियों में पहुंचने के बाद खरीद की प्रक्रिया पूरी होने तक किसानों को इंतजार भी करना पड़ सकता था।

अब स्थानीय मंडियों में सरकारी भाव पर धान बेचने की सुविधा मिलने से किसानों को इन परेशानियों से राहत मिलेगी। किसान अपनी उपज को नजदीकी मंडी में ले जाकर बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे ढुलाई का खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed