फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two people arrested for smuggling sawdust, 17.200 kg of sawdust recovered

चूरापोस्त की तस्करी करते दो व्यक्ति गिरफ्तार, 17.200 किलो चूरापोस्त बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for smuggling sawdust, 17.200 kg of sawdust recovered
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी और चूरा पोस्त से भरा प्लास्टिक का कट्टा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। राजस्थान से खरीदकर चूरा पोस्त की डिलिवरी देने अंबाला जा रहे झज्जर के दो आरोपियों को जिला पुलिस ने इमलोटा के समीप नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17.200 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के मातनहेल निवासी रामकिशन और डाबोदा खुर्द निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई है। उनके खिलाफ दादरी सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात इमलोटा चौकी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि लाल रंग का कंटेनर राजस्थान से दादरी होते हुए झज्जर की तरफ जा रहा है। उसमें चूरा पोस्त है। इस आधार पर इमलोटा के बाहरी क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को दादरी की तरफ से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की तो एक ने अपनी पहचान झज्जर के मातनहेल निवासी रामकिशन और दूसरे ने डाबोदा खुर्द निवासी सत्यनारायण के रूप बताई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कंटेनर की तलाशी लेने से पहले डीएसपी जोगेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया और नोटिस देने की कार्रवाई पूरी कर कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर से चूरा पोस्त के 18 पैकेट बरामद हुए। आरोपियों ने कंटेनर के केबिन में जगह बनाकर एक प्लास्टिक के कट्टे में चूरा पोस्त के पैकेट रखे हुए थे। दोनों आरोपियों ने बताया कि चूरा पोस्त वे राजस्थान से लेकर आए थे और इसकी अंबाला डिलिवरी देनी थी।
विज्ञापन

मुनाफाखोरी के लिए की मादक पदार्थ की तस्करी
पूछताछ में सामने आया कि रामकिशन कंटेनर पर चालक व सत्यनाराण क्लीनर था। मुनाफाखोरी के चक्कर में वे राजस्थान से मादक पदार्थ लाए थे और इसकी डिलिवरी उन्हें अंबाला में देनी थी। इसके लिए उनकी पहले ही चूरा पोस्त लेने वाली पार्टी से उनकी बात हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। पुलिस ने कंटेनर के केबिन से 17 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस प्रयासरत है।
जोगेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed