फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   two parties fiercely slapped and threw bricks In Dadri, hospital staff got injured while trying to separate

Dadri: 2 पक्षों में जमकर चले थप्पड़ व ईंटें, छुड़वाने के प्रयास में अस्पताल स्टाफ को लगीं चोटें; मचा हड़कंप

Fri, 23 Aug 2024 04:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:14 PM IST
सार

दादरी में सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच लात-घूसे और ईंटें चलने की घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है और इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों की मानें तो अस्पताल परिसर में भिड़ने वाले दोनों पक्ष साहुवास गांव और एक ही परिवार से हैं।

विज्ञापन
two parties fiercely slapped and threw bricks In Dadri, hospital staff got injured while trying to separate
मारपीट करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के पटवारी कार्यालय में हुए विवाद के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे साहुवास गांव निवासी दो पक्ष फिर से भिड़ गए। सिविल अस्पताल नए भवन के गेट के सामने दोनों पक्षों के बीच डेढ़ मिनट जमकर थप्पड़ और ईंटें चलीं। इतना ही नहीं उन्हें छुड़वाने के प्रयास में अस्पताल के कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आईं जबकि दोनों पक्षों से चार लोग भी घायल हो गए। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को अलग किया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच लात-घूसे और ईंटें चलने की घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है और इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों की मानें तो अस्पताल परिसर में भिड़ने वाले दोनों पक्ष साहुवास गांव और एक ही परिवार से हैं। वो शुक्रवार को पटवारी कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां उनकी कहासुनी हुई और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
विज्ञापन


इसमें कुछ लोगों को चोटें लगीं और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल नए भवन के गेट पर ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। उन्होंने ईंटें उठाकर एक-दूसरे पर वार किए। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों ने जब बीच-बचाव का प्रयास किया तो वो भी चोटिल हो गए। वहीं, दो मिनट बाद ही सिविल अस्पताल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग अधर-उधर जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed