{"_id":"667752152fc57009e40176b4","slug":"two-new-trades-in-kalali-balali-iti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119348-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कलाली-बलाली आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू हुए, 44 सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कलाली-बलाली आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू हुए, 44 सीटें बढ़ीं
Sun, 23 Jun 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
कलाली बलाली स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
चरखी दादरी/ झोझूकलां। कलाली-बलाली स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इस सत्र से दो नए ट्रेड शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही संस्थान की सीटों में भी इजाफा हुआ है। अब संस्थान में 15 ट्रेड की कुल 336 सीटों पर दाखिले होंगे। इस बार इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिला लेने में युवा सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। ज्यादातर आईटीआई में सीटों के लिहाज से सबसे अधिक आवेदन इसी ट्रेड में आए हैं।
कलाली-बलाली आईटीआई के प्रभारी सुरजीत बराड़ ने बताया कि संस्थान में पहले 13 ट्रेड और 292 सीटें निर्धारित थीं। लेकिन इस बार दो नए ट्रेड की 44 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इस सत्र के लिए संस्थान में 12 ट्रेड में अधिक आवेदन आए हैं जबकि राज्यस्तरीय कोर्स (एससीवीटी) के प्लंबर और कोपा आदि तीन ट्रेड में युवाओं का रुझान कम दिख रहा है।
संस्थान में एससीवीटी प्लंबर के दो ट्रेड हैं। इनकी 20 सीटों पर मात्र तीन आवेदन मिले हैं जबकि एससीवीटी कोपा में 20 सीटों पर 12 युवाओं ने आवेदन किया है। ड्रेस मेकिंग में आवेदन स्थिति सामान्य रही है। इसकी 20 सीटों के लिए 16 आवेदन हुए हैं। संस्थान में कुल 1,685 आवेदन पहुंचे हैं। दो नए ट्रेड सोलर तकनीशियन और मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी में सीटों से ज्यादा आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
- दादरी महिला आईटीआई में 160 सीटों पर आए 161 आवेदन
गांव रावलधी में संचालित राजकीय महिला आईटीआई जिले की एकमात्र महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इसमें पांच ट्रेड संचालित हैं। इनमें कुल 160 सीटें हैं। इनमें दाखिले के लिए 161 छात्राओं ने आवेदन किया है। संस्थान के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सबसे अधिक आवेदन कोपा और ब्यूटी पार्लर ट्रेड में आए हैं। इनमें कोपा की 48 सीटों पर 70 और ब्यूटी की 48 सीटों पर 40 आवेदन मिले हैं। हाथ और मशीन की कढ़ाई ट्रेड की 20 सीटों पर दस और कटाई, सिलाई ट्रेड की 20 सीटों पर 21 आवेदन आए हैं। ड्राफ्ट्समैन सिविल की 24 सीटों पर 20 आवेदन मिले हैं।
कलाली- बलाली आईटीआई में सीटों और आवेदन की स्थिति
ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - आवेदन संख्या
कोपा (एससीवीटी) - 24 - 12
कोपा (एनसीवीटी) - 24 - 148
ड्रेस मेकिंग - 20 - 16
इलेक्ट्रिशियन (एससीवीटी) - 20 - 83
इलेक्ट्रिशियन (एनसीवीटी) - 20 - 575
फिटर - 20- 178
टर्नर - 20 - 61
वेल्डर - 40-82
प्लंबर (एससीवीटी) - 20- 03
प्लंबर (एनसीवीटी) - 20- 66
वायरमैन (एससीवीटी)- 20- 139
पेंटर सामान्य - 20-14
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 128
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24- 72
सोलर तकनीशियन - 20 - 111