फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two new feeders will be started to reduce electricity load, 10 colonies will benefit

Charkhi Dadri News: बिजली लोड कम करने के लिए दो नए फीडर होंगे शुरू, 10 कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two new feeders will be started to reduce electricity load, 10 colonies will benefit
चरखी दादरी। बिजली निगम अब शहर में दो नए फीडर और बनाएगा। नया फीडर 200 एंपीयर से ज्यादा लोड होने पर बनाया जाता है। लोड कम करने के लिए निगम ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इसकी हेड ऑफिस से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

नए फीडर शहर के लोहारू रोड व घिकाड़ा रोड एरिया में बनेंगे जिससे करीब दस कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। इससे लोड की समस्या कम हो जाएगी जबकि वोल्टेज में भी सुधार आएगा और फॉल्ट भी कम होंगे। इस समय शहर के 20 प्रतिशत एरिया में गांव घसोला पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है क्योकि शहर में लोड चरम पर है।
विज्ञापन

शहर में इस समय 13 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली की खपत औसतन 85 से 100 लाख यूनिट प्रतिमाह है। शहर व जिला के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है इसका प्रतिकूल असर खासकर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सब स्टेशन से होती है आपूर्ति
शहर में दो मेन दो पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। इसी प्रकार चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 केवीए है। शहर में करीब साढ़े 18 हजार बिजली उपभोक्ता है। शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है। सरकारी कार्यालयोंं में भी खपत बढ़ रही है।


नए फीडर के ये होंगे फायदे
बिजली निगम अब 200 एंपीयर से ज्यादा लोड वाले फीडरों का लोड कम करने पर काम कर रहा है। जिस फीडर पर ज्यादा लोड है उसे संतुलित कर दिया जाएगा। इस प्लान के तहत नई केबल भी लगाई जाएंगी ताकि बार-बार तार टूटने न पाएं। वहीं, ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है जिससे पानी का भी संकट गहरा जाता है। नए फीडर से इन तमाम समस्याओं से राहत मिलेगी।



इस समय ओवरलोड चल रहे फीडर
इस समय सभी फीडर ओवरलोड चल रहे हैं जिससे बार-बार आपूर्ति में व्यवधान आता है। निगम कर्मचारियों को भी लाइन ठीक करने में दिक्कतें आती हैं। निगम की योजना है कि इस काम को जल्दी सिरे चढ़ा दिया जाए। नए फीडर बनने से लोहारू रोड व घिकाड़ा रोड की करीब दस कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा।




उपभोक्ताओं को नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। निगम ने फीडरों का लोड कम करने के लिए प्लानिंग तैयार कर ली है और इसके तहत नए फीडरों का निर्माण किया जा रहा है। इससे बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे बिजली की चोरी न करें और नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करवाएं।

-सुरेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed