फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused arrested for vandalizing liquor shops, looting liquor bottles and assaulting a salesman

Charkhi Dadri News: ठेके में तोड़फोड़ कर शराब की बोतलें लूटने, सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for vandalizing liquor shops, looting liquor bottles and assaulting a salesman
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने गांव कान्हड़ा में शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर शराब की बोतलें लूटने और सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कादमा निवासी सतमीत व गांव निमड़ बड़ेसरा निवासी विनेश उर्फ ढोलू हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गत 15 दिसंबर को बाढड़ा थाने में सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गांव कान्हड़ा में शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर शराब उठा ले गए। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर टीम को ठेके का लोहे का गेट टूटा हुआ मिला। ठेके के सेल्समैन गांव कान्हड़ा निवासी संदीप जांगड़ा ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

इसमें उसने बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 3 बजे वह ठेके को अंदर से बंद कर सो रहा था। उस दौरान एक बोलेरो कैंपर ठेके के सामने आकर रुकी। कैंपर से एक युवक ने शराब देने के लिए आवाज दी, जिसको उसने रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री बंद होने के सरकारी आदेश होने के बारे में कहा। इस बात पर चार युवकों ने ठेके के दरवाजे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया और जबरदस्ती अंदर घुस गए। उन सभी ने उसके साथ मारपीट की और ठेके में रखी शराब की पांच बोतलें लूट ले गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस गांव कान्हड़ा निवासी अनिल उर्फ ढिल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाढड़ा थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को गांव कादमा निवासी आरोपी सतमीत व निमड़ बड़ेसरा निवासी विनेश उर्फ ढोलू को बाढड़ा नहर के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपी विनेश से वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी बरामद की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed