{"_id":"69a1fb28410c438e610908f2","slug":"two-more-accused-arrested-for-duping-rs-182-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152038-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 1.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 1.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने गांव खेड़ी बूरा निवासी लेक्चरर से फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर निवेश करवाकर 1.82 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खेड़ी बूरा निवासी लेक्चरर ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि गत सितंबर माह में उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आए जिसमें उसे ऑनलाइन बिजनेस करने के बारे में बताया। उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भी आया।
व्हाट्सएप नंबर धारक से बात करने पर उसने बताया कि यह एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म है जिसका उपयोग ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिए किया जाता है और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्ति इस प्लेटफार्म पर अपनी खुद की दुकान का मालिक बन सकता है और अपने स्टोर से प्रोडक्ट बेचकर मुनाफा कमा सकता है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बातों में आकर उसके कहे अनुसार अपना अकाउंट प्लेटफार्म पर पंजीकृत करवा लिया। उसके बाद वह ऑर्डर की ऑनलाइन खरीद व बिक्री करने लगा। बाद में आर्डर्स की संख्या बढ़ती गई और बड़े-बड़े आर्डर आने लगे। बिक्री के बाद दिखाया गया मुनाफा उसके स्टोर अकाउंट में जमा होने लगा।
एक अक्तूबर को यूपीआई के माध्यम से उसने 8626 रुपये भेजे। उसके बाद उसने 21,62,291 रुपये अलग-अलग खातों से भेज दिए। अक्तूबर माह में उसके स्टोर अकाउंट में करीब 12 से 13 हजार डॉलर का मुनाफा दिखने लगा। जब उसने नवंबर माह में रुपये निकालने की कोशिश की तो उन्होंने खाता फ्रिज होने व रुपये डूबने का डर दिखाकर और रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जिस पर उसने 1,59,83,268 रुपये और ट्रांसफर कर दिए।
उसने शिकायत में बताया कि उक्त लोगों ने निवेश करवाकर ज्यादा लाभ कमाने का झांसा देकर उसके साथ कुल 1,82,45,559 रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
मामले में आरोपी अजीत, बलदेव राज, गुरमीत व एक महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दादरी साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप व उनकी टीम ने वीरवार को मूलरूप से उत्तर प्रदेश और वर्तमान में अंबाला के ग्रीन पार्क महेश नगर के समीप निवासी कार्तिक राज गौतम तथा अंबाला के शांति नगर निवासी मनमीत सिंह उर्फ मन्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।