Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two months later, the ROB is illuminated once again; non-functional street lights restored after installation of a new pole.

Charkhi Dadri News: दो महीने बाद रोशनी से जगमगाया आरओबी, नया खंभा लगाकर बंद स्ट्रीट लाइटों को किया चालू

Sun, 15 Nov 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two months later, the ROB is illuminated once again; non-functional street lights restored after installation of a new pole.
रावलधी भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी पर जलती लाइटें।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रावलधि-भिवानी लिंक मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर पिछले दो महीने से सभी 32 लाइटें बंद पड़ी थीं। लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। लिंक मार्ग पर लाइटों तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए बिजली पोल टूट गया था। जिसके चलते इस आरओबी की 32 स्ट्रीट लाइटें बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय पुल पर अंधेरा छाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। इस जनसमस्या को संवाद न्यूज़ की ओर से 3 और 21 अक्तूबर को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन


खबर के माध्यम से संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया। आरओबी से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों को रात के समय रास्ता पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अंधेरे के कारण सामने से आने वाले वाहनों और सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रावलधी भिवानी लिंक मार्ग पर दो महीने से बिजली का पोल टूटकर गिरा हुआ था, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से लाइटें बंद पड़ी थीं। एक ओर आरओबी की 32 स्ट्रीट लाइटें बंद थीं तो दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पोल ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी थी। संबंधित समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से तीन अक्तूबर को 3 साल बाद हुआ था उजाला, टूटे पोल ने फिर आरओबी को अंधेरे के हवाले, वहीं 21 अक्तूबर को तीन लाख से हुआ उजाला, एक पोल टूटते ही अंधेरे में डूबा आरओबी शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए विभागीय जिम्मेदारी की ओर ध्यान दिलाया गया था। इसके बाद जागे बिजली निगम और नगर परिषद ने नया पोल लगवाने के साथ ही बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल बाद चालू हुई थी बंद पड़ी लाइटें

रावलधी भिवानी लिंक मार्ग पर आरओबी की सभी लाइटें तीन साल से बंद पड़ी थीं। इस दौरान बिजली निगम ने लाइटों के लिए लगाए मीटर को भी उखाड़ दिया गया था। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से इस मुद्दे को भी लगातार प्रकाशित करने के बाद लोक निर्माण इलेक्ट्रिक शाखा ने तीन लाख रुपये की राशि खर्च कर लाइटों को नगर परिषद के हैंडओवर किया गया था।

वर्जन:
हमने बिजली निगम को नया पोल लगवाने के लिए लिखित पत्र जारी किया गया था, इसके बाद नया पोल लगाने से लाइटों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। जिसके बाद बंद पड़ी सभी लाइटें चालू हो गई हैं। -बिजेंद्र शर्मा, एलआई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed