{"_id":"6823a97139616370d50e5af8","slug":"two-mm-rain-occurred-in-charkhi-dadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136916-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में हुई दो मिमी बारिश, दो डिग्री बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में हुई दो मिमी बारिश, दो डिग्री बढ़ा तापमान
Wed, 14 May 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 14 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार शाम को बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। दिनभर तेज धूप खिली। दिन का अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री बढ़कर 41 पहुंच गया। न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सुबह से मौसम साफ रहा। पश्चिमी हवाएं चलीं। शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। पहले तेज गति से हवाएं चलीं उसके बाद हल्की बारिश हुई। दादरी शहर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब तापमान बढ़ने लगा है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मई माह में आमतौर पर लू चलती हैं। इस बार एक मई से ही मौसम सुहावना बना हुआ है।