फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two miscreants clashed in the lockup during the hearing, masked men attacked the house of one at night

Charkhi Dadri News: पेशी के दौरान हवालात में भिड़े दो बदमाश, एक के घर रात को नकाबपोशों ने किया हमला

Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants clashed in the lockup during the hearing, masked men attacked the house of one at night
हमलाकर घर से बाहर आकर वाहनों में बैठते हमलावर। स्रोत: सीसीटीवी फुटेज से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/झोझूकलां। कोर्ट में पेशी पर लाए गए दो बदमाश हवालात में भिड़ गए। इसके बाद देर रात एक के घर पिकअप और स्कॉर्पियो में सवार होकर आए नकाबपोश युवक घुस गए। डंडों से लैस करीब 15 युवकों ने रोहित कलियाणा के पिता पर हमला कर उनके पैर तोड़ दिए। घायल को रोहतक रेफर किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए झोझूकलां थाना पुलिस समेत सीआईए और स्पेशल स्टाफ टीम भी हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं।
बता दें कि रोहित कलियाणा अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। उस पर रंगदारी और सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं। अक्तूबर 2020 में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में जिला पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया था और उस मामले में रोहित कलियाणा भी नामजद था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात दो पिकअप और एक स्कॉर्पियो में सवार करीब 15 नकाबपोश युवक रोहित कलियाणा के घर घुस गए। उन्होंने उसके पिता को डंडों से बुरी तरह पीटा। खास बात ये रही कि पैरों पर सबसे अधिक वार किए गए। इसके बाद हमलावर अचेत अवस्था में घायल को छोड़कर वहां से फरार हो गए। मामले का पता चलते ही जिला पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई और हमलावरों की पहचान करने में जुट गई हैं। पुलिस ने खुफिया नेटवर्क को भी अलर्ट कर दिया है। इस हमले को रोहित कलियाणा की पेशी के दौरान एक अन्य बदमाश से हुई झड़प से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पहलू के आधार पर पुलिस दबिश भी दे रही है। दूसरी ओर शनिवार शाम पुलिस की एक टीम घायल के बयान दर्ज करने रोहतक स्थित अस्पताल में भी पहुंची। हालांकि खबर लिखे जाने तक बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दो फुटेज भी आई सामने
हमले की दो फुटेज भी सामने आई है। एक फुटेज रोहित कलियाणा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी की है। ये फुटेज 2 मिनट 55 सेकेंड की है जिसमें हमलावर आने से लेकर वापस जाने तक कैद हुए है। इसमें तीन वाहन नजर आ रहे हैं जिनमें हमलावर सवार थे। वहीं, एक वीडियो 27 सेकेंड की है और प्रतीत हो रहा है कि ये मोबाइल से बनाई गई है।

वर्जन:
फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हुए है। हमारी टीम बयान लेने रोहतक पहुंच चुकी है। पुलिस ने प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-कमरूद्दीन, एसएचओ, झोझूकलां


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed