फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two main accused arrested from Kaliyana region, both have 14 cases registered

कलियाणा क्षेत्र से गिरफ्तार किए दो मुख्य आरोपी, दोनों पर दर्ज हैं 14 मामले

Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two main accused arrested from Kaliyana region, both have 14 cases registered
Two main accused arrested from Kaliyana region, both have 14 cases registered - फोटो : CharkhiDadri
क्रशर एसोसिएशन के प्रधान से दस करोड़ की रंगदारी मांगने और कलियाणा समेत नई अनाज मंडी में फायरिंग करने की तीनों वारदात को ट्रेस करने के लिए जिला पुलिस की दस टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। पुलिस टीमों ने इन मामलों के दो मुख्य आरोपियों रोहित कलियाणा और मोहित कलियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर जिले के थानों में 14 मामले दर्ज हैं। अकेले रोहित पर अपहरण, फायरिंग, लूट, हत्या का प्रयास और रंगदारी मांगने के 13 मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे मुख्य आरोपी मोहित पर भी बाढड़ा थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज है। अभी इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष कलियाणा, कृष्ण फोरड, आनंद और संजय उर्फ भेडिया की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी रोहित को झोझूकलां कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह की टीम ने कलियाणा पहाड़ से और मोहित को कलियाणा गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित के खिलाफ तोड़फोड़ करने, अवैध हथियार रखने, फायरिंग करने, अपहरण करने के सहित13 मामले दर्ज हैं। इस पर सबसे अधिक मामले झोझूकलां थाना, सदर थाना और सिटी थाने में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ ये मामले पिछले चार साल में दर्ज हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहला मामला मई 2016 में सदर थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मोहित और संजय ने की थी नई अनाज मंडी में फायरिंग
रंगदारी मांगने के बाद नई अनाज मंडी स्थित सोमबीर घसोला की दुकान के बाहर गत 10 अक्तूबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। नई अनाज मंडी में मोहित और संजय उर्फ भेडिया फायरिंग करने पहुंचे थे और उनमें से मोहित को काबू कर लिया गया है। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले दर्ज हैं रोहित कलियाणा पर
1. 18 मई 2016 को सदर थाने में धारा 147, 148, 149, 323, 365, 427 और 506 के तहत केस दर्ज।
2. 30 जुलाई 2017 को दादरी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज।
3. 14 दिसंबर 2018 को सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
4. 11 फरवरी 2019 को सिटी थाना में 147, 148, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज।
5. तीन अप्रैल 2019 को सिटी थाना में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया
6. 21 मार्च 2019 को झोझूकलां थाने में धारा 223, 341, 506 और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज।
7. एक अप्रैल 2019 को सदर थाने में आर्म्स एक्ट समेत धारा 285, 452, 506 और 34 के तहत केस दर्ज।
8. आठ जनवरी 2020 को झोझूकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 285, 452, 506 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज।
9. 29 जनवरी 2020 को शहर थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत 285, 3870 504 और 120बी के तहत मामला दर्ज।
10. 30 जनवरी 2020 को दादरी सिटी थाने में धारा 387, 506, 120-बी और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज।
11. एक फरवरी 2020 को दादरी सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
12. छह फवरी 2020 को सदर थाने में आर्म्स एक्ट समेत धारा 147, 149, 285, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज।
13. नौ अक्तूबर 2020 को झोझूकलां थाने में धारा 384 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
कलियाणा में चलाया कॉंबिंग ऑपरेशन तो मिली सफलता
एसपी के आदेशों पर कलियाणा गांव में कॉंबिंग ऑपरेशन चलाया गया था। इसके तहत 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने गांव में जाकर जांच की थी। इस दौरान गांव के बाहरी क्षेत्र में भी नाकाबंदी की गई थी, जबकि पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर-घर जाकर तलाशी ली थी। कॉंबिंग ऑपरेशन के दौरान ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed