{"_id":"644ab2d509c5598594005386","slug":"two-illegal-constructions-demolished-in-presence-of-police-and-duty-magistrate-charkhidadri-news-c-21-1-117587-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ढहाए दो अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ढहाए दो अवैध निर्माण
Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
दादरी-लोहारू रोड पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
चरखी दादरी। शहर के आसपास अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग निगाह रखे हुए है। पिछले एक सप्ताह के अंदर विभागीय टीम ने दूसरी बार ऐसी कॉलोनियों में पहुंचकर अवैध निर्माण ढहाए। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बता दें कि नगर योजनाकार विभाग शहर के चारों तरफ अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर नियमित अंतराल पर कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर स्थानीय दादरी-लोहारू रोड पर नगर योजनाकार विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए दो अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से ढहा दिया गया।
कार्रवाई के मद्देनजर जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। दादरी सदर थाना के एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग की पूरी टीम कार्रवाई के दौरान तैनात रही।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और न ही इनमें भवन बनवाएं। केवल सरकार से मंजूर हो चुकी कॉलोनियों में ही भूखंड या मकान बनाने पर निवेश करें। अवैध निर्माण से शहर का सुनियोजित विकास नहीं हो सकता। सरकार ने अब अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लागू की हुई है।