फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two girls found Corona positive, took 867 samples

दो युवतियां मिलीं कोरोना पॉजिटिव, 867 नए सैंपल लिए

Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two girls found Corona positive, took 867 samples
जिले में सोमवार को दो युवतियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। एक संक्रमित दादरी शहर तो दूसरी बरसाना गांव की रहने वाली है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को किसी संक्रमित को डिस्चार्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1424 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 1286 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 24 की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 114 संक्रमित उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले से 867 सैंपल लिए गए। सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में सात संक्रमित भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जिले में 9083 लोग होम क्वारंटीन हैं। सीएमओ ने बताया कि 2779 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर निवासी 25 साल की युवती और बरसाना निवासी 25 वर्षीय युवती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमित युवतियों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed