फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two families got pain of life in a speeding accident

तेज रफ्तार से हुए एक हादसे में दो परिवारों को मिला जीवनभर का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two families got pain of life in a speeding accident
अपनी पत्नी नेहा के साथ मृतक नवीन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। थोड़ी सी लापरवाही से हुए सड़क हादसे कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे जाते हैं। इन हादसों में अपनों को खोने वालों के मन की पीड़ा का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। दिल्ली रोड पर जलेबी चौकी के समीप आठ माह पहले ऐसा ही एक हादसा हुआ जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे का कारण आरोपी चालक के वाहन की तेज रफ्तार रहा और इस एक हादसे ने दो परिवारों को जीवन भर का दर्द दिया। हादसे में वार्ड-पांच निवासी नवीन और उसके दोस्त वार्ड-आठ निवासी श्याम की मौत हो गई। नवीन के माता-पिता की मौत हो चुकी थी और परिवार में दो बहनों का वो इकलौता सहारा था। हादसे में उसकी मौत होने से घर को ताला ही लग गया। वहीं, दूसरा युवक श्याम दो भाइयों में बड़ा था और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर श्रमिक पिता का घर का चूल्हा जलाने में मदद करता था। संवाददाता ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों परिवारों के सदस्यों से बातचीत की।
विज्ञापन

दोनों दोस्त गुरुग्राम में करते थे जॉब
जलेबी चौक के समीप हुए हादसे में जान गंवाने वाले श्याम के दादा साधुराम ने बताया कि उसका पोता गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में जॉब करता था। उसका बेटा श्रमिक कर घर चलाता है और श्याम नौकरी कर परिवार चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाता था। वहीं, मृतक नवीन के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे से एक माह पहले ही नवीन ने गुरुग्राम की एक कंपनी में बतौर मैनेजर नौकरी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

नवीन की डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, श्याम था अविवाहित
दिनेश कुमार ने बताया कि नवीन दो बहनों का इकलौता भाई था और माता-पिता की मौत के बाद उनका एकमात्र सहारा था।नवीन की शादी हादसे डेढ़ माह पहले ही नेहा से हुई थी। वहीं, साधुराम ने बताया कि उनका पोता श्याम अविवाहित था और उसका छोटा भाई पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का आरोपी चालक अभी भी फरार
दिनेश और साधुराम ने बताया कि हादसे को आठ माह बीत चुके हैं और अब तक उस चालक का पता नहीं लग पाया है जिसने श्याम और नवीन की बाइक को टक्कर मारी थी। उन्होंने कहा कि बाइक को टक्कर मारने वाला चालक अगर तेज रफ्तार में न होता तो दोनों परिवारों को ये दर्द नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed