{"_id":"6085aa378ebc3ec1ab376c2b","slug":"two-elderly-women-died-of-corona-29-people-found-infected-charkhidadri-news-rtk605991010","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 29 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 29 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देता व्यक्ति।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में कोरोना का संक्रमण जानलेवा हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। इन दोनों महिलाओं को इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को भी एक युवती और एक बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई थी। वहीं, रविवार को 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज किया है।
जिले में कोरोना का घातक प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन में चार संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई है। रविवार को जिले के गांव बिलावल निवासी करीब 76 वर्षीय और गांव सांकरोड़ निवासी 70 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हुई है। गांव बिलावल निवासी संक्रमित महिला अग्रोहा मेडिकल कॅालेज में भर्ती थी। वहीं पर शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव सांकरोड़ निवासी संक्रमित महिला हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसकी भी शनिवार रात को मौत हो गई। जिल में अब तक कोरोना संक्रमित 32 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर रविवार को नौ वर्षीय बच्चे समेत 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिला में कोरोना के 524 एक्टिव केस हैं। रविवार को 631 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। अब तक जिले में 154867 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मेें 29 संक्रमित भर्ती हैं। इस समय सात रोगी ऑक्सीजन बेड पर हैं। सिविल अस्पताल में कुल 238 बेड हैं, जिनमें से 88 अॅाक्सीजेन बेड हैं, जिनमें 80 खाली हैं।
इन लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रविवार को गांव झींझर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, घिकाड़ा रोड निवासी 25 वर्षीय युवक, गांव बिलावल निवासी 28 वर्षीय युवक, वार्ड 20 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, बरसाना निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, रोज गार्डन नजदीक निवासी 9 वर्षीय बच्चा, पूर्ण मार्केट नजदीक निवासी 55 वर्षीय महिला, पुरानी गोशाला नजदीक निवासी 24 वर्षीय युवक, प्रेम नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, बधवाना गेट निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 17 निवासी 68 वर्षीय महिला, गांव महराणा निवासी 74 वर्षीय महिला, गांव घसौला निवासी 24 वर्षीय युवक, गुडाना निवासी 31 वर्षीय महिला, नगर की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती, सूरजा की ढाणी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, समसपुर निवासी 37 वर्षीय महिला, खेड़ी बूरा निवासी 27 वर्षीय युवती, गांव सांवड़ निवासी 52 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव माई कलां निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 17 निवासी 27 वर्षीय युवती, शहरवासी 26 वर्षीय युवक, शंकर मार्केट निवासी 46 व 41 वर्षीय महिलाएं, बाढड़ा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, अटेला खुर्द निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव अचीना निवासी 50 वर्षीय महिला अचीना निवासी 30 वर्षीय युवक रविवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
17 केंद्रो पर 711 लोगों का हुआ टीकाकरण
जिले में रविवार को 17 केंद्रो पर 711 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. सुदर्शन ने बताया कि अलग अलग टीमें कोरोना टीकाकरण में जुटी हैं। सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एकजुटता से जुटी है।
जिला में रविवार को दो और महिलाओं की कोरोना की वजह से मौत हुई है। इन दोनों महिला का हिसार में उपाचार चल रहा था। रविवार को सिविल अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना मिली है। इसके अलावा रविवार को 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, सिविल अस्पताल