फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two days ultimatum to administration for drinking water crisis and road repair

Charkhi Dadri News: पेयजल संकट और सड़क मरम्मत के लिए प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम

Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two days ultimatum to administration for drinking water crisis and road repair
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक राजदीप सिंह व अन्य। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में पीने के पानी की आपूर्ति नियमित करवाने और टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट के नेतृत्व में जजपा पदाधिकारियों ने एसडीएम नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर के विभिन्न वार्डों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जो पानी सप्लाई किया जाता है वह पीने योग्य नहीं है। दूसरी तरफ पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की हालत खराब है, जिनकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। शहरवासियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि शहर के लोग पेयजल संकट से त्रस्त हैं। लोगों को महंगे दाम पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर दो दिन बाद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नही होता है तो शहरवासी किसी भी आंदोलन करने से गुरेज नही करेंगे।एसडीएम की तरफ से दो दिन में व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन मिला हैं। इस दौरान रामनिवास, हलका प्रधान राकेश कलकल, व्यापारी नेता मनफूल शर्मा, शहरी प्रधान राजेंद्र सैनी, महिला जिला प्रधान लक्ष्मी बलौदा,विनोद मोड़ी, पवन शर्मा, अतुल, ऋषिपाल उमरवास, वासुदेव, नौरंगलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed