फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two-day block level sports competitions from March 1

Charkhi Dadri News: दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एक मार्च से

Mon, 26 Feb 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two-day block level sports competitions from March 1
चरखी दादरी। हरियाणा खेल विभाग पंचकूला की ओर से 28 फरवरी से नौ मार्च तक सीएम कप-2024 का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्लॉक, जिला, मंडल और राज्य आदि चार स्तरों पर छह प्रकार की खेल प्रतियाेगिताएं करवाईं जाएंगी, जिनमें कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल, फुटबाल, बास्केटबाल और खो-खो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी बस्तीराम ने बताया कि खेलों में लड़के और लड़कियां दोनों टीमें भाग ले सकतीं हैं। जिले में लड़कों के लिए ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं एक मार्च को और लड़कियों के लिए दो मार्च को प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इनमें विजेता टीम पांच मार्च को जिला स्तर और फिर विजेता टीम सात मार्च को मंडल स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाएगी।
विज्ञापन

मंडल स्तर विजेता टीम नौ मार्च को राज्य स्तर पर भाग लेगी। इसमें विजेता टीम को नकद दो लाख रुपये, द्वितीय को डेढ़ लाख रुपये और तृतीय टीम को एक लाख रुपये इनाम राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीम haryanasports.gov.in/cm-cup-2024 पर जाकर 27 फरवरी शाम छह बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती है। इसमें 14-23 आयुवर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादरी खंड की कबड्डी स्पर्धा मोरवाला खेल मैदान, बौंद की रानीला राजकीय स्कूल में, झोझू की आदमपुर दाडी राजकीय स्कूल में और बाढड़ा खंड की कालूवाला खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। वाॅलीबाल स्पर्धा दादरी-बौंद खंड की मकड़ाना के राजीव गांधी खेल परिसर में और बाढड़ा-झोझू की चांदवास खेल परिसर में आयोजित होंगी। चारों खंडों की फुटबाल प्रतियोगिता चरखी के राजकीय कन्या स्कूल में, हैंडबाल, बास्केटबाल कालूवाला स्टेडियम में और खो-खो का आयोजन शहर के खेल मैदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed