फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two crore will be spent on repair of power lines, work started

Charkhi Dadri News: बिजली लाइनों की मरम्मत पर दो करोड़ होंगे खर्च, काम शुरू

Wed, 05 Apr 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two crore will be spent on repair of power lines, work started
चरखी दादरी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए अपनी लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। शहर में शुरू करवाए गए मरम्मत कार्य पर दो करोड़ की राशि खर्च होगी और इससे करीब बीस हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता बीआर पंवार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए बिजली की लाइनों को बदला जा रहा है। दादरी शहर में करीब दो करोड़ की राशि से मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घसोला फीडर के कंडक्टर को बदलकर एसडब्ल्यूजी 84 नया कंडक्टर लगा दिया गया है। इसी प्रकार 16 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और 6 और लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम की दादरी डिविजन में शहर के अलावा 168 गांव हैं, जो कि 226 फीडरों के जरिये एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दादरी डिविजन में 33 केवी के 26, 132 केवी के पांच और 220 केवी क्षमता के दो पावर सब स्टेशन स्थापित हैं। यहां एक लाख 16 हजार घरेलू, दस हजार व्यवसायिक, 400 औद्योगिक और 14649 ट्यूबवेल के कृषि कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 20 मेगावाट की डिमांड, लोड नियंत्रण में रखना पहला उद्देश्य
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बिजली लोड को नियंत्रण में रखना निगम का पहला उद्देश्य है। दादरी जिला में बीस मेगावाट बिजली की डिमांड है, जिसके लिए पर्याप्त सप्लाई मिल रही है। सरकार की जगमग योजना से गांवों में बिजली की स्थिति में काफी सुधार आया है। जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति की चोरी अब शहर में ज्यादा हो रही है। जिसे रोकने में लोगों को निगम का सहयोग करना चाहिए।


शहर में दो करोड़ खर्च कर बिजली लाइनों की मरम्मत करवाई जाएगी। उपभोक्ता बिजली निगम से बेहतर सेवाएं चाहते हैं तो उनको समय पर अपने बिलों की अदायगी करनी चाहिए। आजकल फसल कटाई का समय चल रहा है। खेत में पुलियों को एकत्रित कर बिजली लाइनों के नीचे न रखें।
-बीआर पंवार, कार्यकर्ता अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed