फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two corona positive found

एक महिला समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two corona positive found
कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में शनिवार को दो और लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है। एक संक्रमित चांगरोड़ का रहने वाला है तो वहीं संक्रमित महिला हीरा चौक निवासी है। दोनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य विभाग अब सैंपल लेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने दो नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चांगरोड़ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसका सात अगस्त को ही सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उसे कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दूसरी संक्रमित महिला है। संक्रमित महिला हीरा चौक की रहने वाली है और उसकी उम्र 38 साल है। संक्रमित मिली महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है लेकिन सामान लाने के लिए वह बाजार कई बार आई थी। महिला का सैंपल भी सात अगस्त को ही लिया गया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दो नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 192 हो गई हैं। इनमें से एक संक्रमित की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है जबकि 120 स्वस्थ हो चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब 71 एक्टिव केस हैं। चंचल तोमर ने बताया कि सैंपल लेने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग कोरोना सैंपल लेने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना जांच के लिए अब तक विभाग ले चुका 8513 सैंपल
कोरोना जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आठ अगसत तक 8513 सैंपल लिए हैं जिनमें से 192 रिपोर्ट पॉजिटिव और 8083 निगेटिव आई हैं। 238 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 1824 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 1605 सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। कोविड-19 अस्पताल में 15 और क्वारंटीन सेंटरों में छह लोग भर्ती हैं।
शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले जिले में सामने आए हैं। दोनों संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है और अब जिले में 71 एक्टिव केस हैं।
चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed