{"_id":"5f5524648ebc3e54d815417c","slug":"two-corona-infected-found-on-sunday-now-86-active-cases-charkhidadri-news-rtk572335314","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को दो कोरोना संक्रमित मिले, अब 86 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को दो कोरोना संक्रमित मिले, अब 86 सक्रिय केस
विज्ञापन
जिले में रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक संक्रमित शहर तो दूसरा जावा गांव का रहने वाला है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। जिले में 84 एक्टिव केस हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। 233 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 86 सक्रिय केस हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को वार्ड-10 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जावा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि रविवार शाम तक कोरोना टेस्ट के लिए 15320 सैंपल लिए हैं जिनमें से 14109 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 2264 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 21 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।