फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two child died in accident

क्रेशर जोन में टंकी के पास खेल रहे तीन बच्चों के ऊपर गिरी दीवार, दो की मौत

Fri, 02 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two child died in accident
क्रेशर जोन में जांच के लिए पहुंची सदर थाना पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
मानकावास क्रेशर जोन में टंकी के पास खेल रहे तीन बच्चों पर वीरवार सुबह दीवार गिर गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। हादसे का शिकार बने तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने मृतक बच्चों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी का कहना है कि बारिश के दौरान दीवार के समीप से मिट्टी का कटाव हो गया था। इसके चलते वीरवार सुबह दीवार ढह गई और बच्चे इसकी चपेट में आ गए। मृतक दोनों बच्चे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकुट जिले के मारकंडी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

पुलिस बयान में मृतक शिवा (2) के पिता सिलोचन व मृतक शोभित के पिता उमेश ने बताया कि वे काम की तलाश में मानकावास क्रेशर जोन पर आए थे। वीरवार सुबह उन दोनों के साथ तीनों बच्चे शिवा, शोभित व समुंद्री (4) श्री बालाजी क्रेशर पर बनी टंकी पर नहाने के लिए गए थे। वे दोनों नहाकर वापस कमरे पर आ गए, जबकि तीनों बच्चे वहीं खले रहे थे। कुछ देर बाद ही अचानक दो क्रेशर के बीच की दीवार ढह गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों और बच्चों के परिजनों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने शिवा और शोभित को मृत घोषित कर दिया, जबकि समुंद्री को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस पहले सिविल अस्पताल और फिर क्रेशर जोन पहुंची। पुलिस ने मृतक शिवा के पिता सिलोचन व शोभित के पिता उमेश के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक शिवा पीजीआई रेफर की गई समुंद्री का सगा भाई था, जबकि शोभित उनकी सगी मौसी का बेटा था।
विज्ञापन

सदर थाने के हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में पुलिस ने करवा दिया है। सिलोचन और उमेश ने पुलिस बयान में बताया कि बारिश के चलते मिट्टी कटाव हो गया था। वीरवार सुबह अचानक से दीवार ढह गई। पुलिस बयान में दोनों ने किसी को हादसे का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed