फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two bike riders died due to car collision, police conducted post-mortem

कार की टक्कर से हुई थी बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to car collision, police conducted post-mortem
चरखी दादरी। पिचोपा मोड़ पर वीरवार शाम हुए हादसे में मारे गए बिलावल निवासी दो व्यक्तियों का बाढड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी और आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हुआ था। पुलिस ने एक मृतक के चचेरे भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान बिलावल निवासी उमेद (43) और रमेश (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेद खेती करता था। वीरवार को वह गांव के ही रमेश नामक व्यक्ति के साथ अपने गांव से पिचोपा के समीप स्थित खेत में जा रहा था। बाइक उमेद चला रहा था। पिचोपा मोड़ पर पहुंचने पर उन्होंने बाइक को किसी कारणवश सड़क किनारे खड़ा कर लिया। उसी दौरान बाढड़ा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रात होने के चलते वीरवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

पूरे परिवार का इकलौता सहारा था उमेद -
मृतक के परिजनों ने बताया कि उमेद शादीशुदा था और उसके चार संतानें हैं। इनमें तीन लड़की और एक लड़का है। उमेद के छोटे भाई की करीब सात साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके भाई के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी भी उमेद निभा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंदिर की सफाई करवाने के लिए गया था रमेश
मृतक रमेश के लड़के अनूप ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता था। वीरवार को उसका पिता घर से गांव स्थित एक मंदिर में सफाई करने की बात कहकर निकला था, लेकिन वीरवार को काम मिलने के कारण वह उमेद के साथ पिचोपा स्थित खेतों में जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। रमेश की चार संतानें हैं, जिनमें दो लड़की और दो लड़के हैं।

वर्जन::
मृतक के चचेरे भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बद हमने परिजनों को शव सौंप दिए हैं।
- भीम सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed