{"_id":"6a15ee5a867cc25b050bdcb4","slug":"two-arrested-in-changroad-jewellery-theft-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155784-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चांगरोड से जेवरात चोरी मामले में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चांगरोड से जेवरात चोरी मामले में दो काबू
Wed, 27 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 27 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने गांव चांगरोड स्थित घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रीतम व हिमांशु भिवानी जिले के गांव देवसर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सामान को बेचने से प्राप्त रुपयों में से सात हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 14 जनवरी को गांव चांगरोड निवासी पिंटू यादव ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें बताया कि वह वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है और अपने बच्चों सहित बाहर रहते हैं। 12 जनवरी को वह अपने चचेरे भाई राजकुमार का निधन होने पर गांव चांगरोड स्थित अपने घर आए थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके चाचा सत्यवीर ने उन्हें बताया कि 11 जनवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के ताले तोड़ दिए थे। जब उन्होंने घर का सामान जांचा तो सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान में लगभग 277 ग्राम सोने के आभूषण व करीब 6 किलोग्राम चांदी के जेवरात और बर्तन शामिल थे।
विज्ञापन
इसके अलावा उनके चचेरे भाई राजकुमार के मकान से भी करीब 1 किलोग्राम चांदी का सामान चोरी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत चोरी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि थाना बौंद कलां में दर्ज एक प्राथमिकी में गिरफ्तार आरोपी प्रीतम और हिमांशु ने गांव चांगरोड में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
चिड़िया पुलिस चौकी में तैनात कप्तान सिंह ने सोमवार को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को बेचने की बात कबूल की। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।