फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused wanted in attempt to snatch vehicle arrested

Charkhi Dadri News: हथियार दिखा गाड़ी छीनने के प्रयास में वांछित दो आरोपी काबू

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in attempt to snatch vehicle arrested
चरखी दादरी। शहर निवासी युवक से गाड़ी छीनने की कोशिश के दो आरोपियों को पुलिस ने चरखी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चिड़िया निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा और ढाणी फोगाट निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को करीब तीन माह से तलाश रही थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्राें के मुताबिक शहर के घिकाड़ा रोड निवासी संजू ने आठ जुलाई को सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें बताया था कि उनकी किराना की दुकान रेलवे रोड पर है। वह अपनी गाड़ी की बुकिंग भी करते हैं। आरोपी राहुल ने सात जुलाई को फोन कर गाड़ी लेकर उन्हें मोरवाला टोल प्लाजा पर बुलाया। बाद में संजू अपने पड़ोसी युवक को साथ लेकर टोल पर पहुंच गया। वहां उन्हें राहुल भी मिल गया।
विज्ञापन

बाद में राहुल ने आते समय गांव महराणा से दो दोस्तों को भी गाड़ी में सवार कर लिया और लोहारू जाने के लिए गाड़ी बुक कर ली। रास्ते में रात करीब 11:15 बजे जब वे भैरवी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आरोपी राहुल ने गाड़ी रुकवा ली। तभी राहुल के साथियों ने संजू को गाड़ी से उतारा और हथियार दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की। राहुल ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सामने से आ रही पुलिस की डायल 112 गाड़ी देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इस कारण वे गाड़ी छीनने में विफल रहे। अब पुलिस ने इस मामले के वांछित राहुल और धर्मेंद्र को काबू कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

बाइक चालक को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी। गांव मांढ़ी हरिया में बाइक को टक्कर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजस्थान के गांव छोटी लंबोर निवासी विकास गोदारा के रूप में हुई है।

बाढड़ा पुलिस थाने में सड़क हादसे की सूचना 31 अगस्त को मिली थी। पुलिस शिकायत में गोपी निवासी परमजीत ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह उसका चाचा सतीश किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव मांढ़ी जा रहा था। इसी दौरान जब वह मांढ़ी के पास पहुंचा तो सामने से कैंपर चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसका चाचा घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कैंपर चालक मौके से फरार हो गया और राहगीरों ने उसके चाचा को गोपी सीएचसी में भर्ती कराया। अब पुलिस ने आरोपी विकास को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed