{"_id":"647cebb86395483fa807ad70","slug":"two-accused-of-cheating-in-the-name-of-selling-vehicle-arrested-charkhidadri-news-c-21-hsr1033-149972-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन बेचने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन बेचने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ठगी के दोनों आरोपी।
चरखी दादरी। वाहन बेचने के नाम पर आदमपुर डाढी निवासी एक व्यक्ति से 86650 रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी प्रांत उत्तर प्रदेश के कगरौली से तो दूसरे की कारी नाहर से हुई है। उनकी पहचान मथुरा के रायपुरा निवासी सचिन और पुट्टा निवासी सूरज तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 19700 रुपये बरामद कर लिए है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि आदमपुर डाढी निवासी अमीर खान ने करीब नौ माह पहले साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो पुराना वाहन खरीदने का इच्छुक था और इसके लिए उसने 22 सितंबर 2022 को एक शख्स की पोस्ट देखी। उक्त शख्स पुराना वाहन बेचने का इच्छुक था और उसने उसके नंबर पर कॉल की। उस दौरान उक्त शख्स ने उसे एक खाता नंबर दिया और उसमें वाहन खरीदने की एवज में 86650 रुपये डलवाने की बात कही।
शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद उसने बताए गए खाते में रुपये डलवा दिए। इसके बाद उक्त शख्स ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। परेशान होकर आमिर खान ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने उत्तर-प्रदेश से दो आरोपियों को काबू कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान उनसे 19700 रुपये बरामद किए गए।