{"_id":"676c78cc6004e4958604b875","slug":"tulasi-worshiped-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128705-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तुलसी का शृंगार करने के बाद महिलाओं ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तुलसी का शृंगार करने के बाद महिलाओं ने किया पूजन
Thu, 26 Dec 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई की ओर से बुधवार को किया गया तुलसी पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई की ओर से बुधवार को शहर में तुलसी पूजन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने बिंदी, चूड़ी, चुनरी, मांगटीका व मेहंदी लगाते हुए तुलसी माता का शृंगार किया और फिर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई।
जिला अध्यक्ष रितू गोयल ने कहा कि तुलसी पूजा हमारे सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला महामंत्री अर्चना अग्रवाल ने कहा कि तुलसी का पौधा हमारे घर आंगन को स्वतः ही पवित्र कर देता है। पूज्यनीय तुलसी अपने औषधीय गुण के कारण भी एक विशेष महत्व रखती है। तुलसी जहां हमें एक ओर बीमारियों से बचाती है तो वहीं दूसरी ओर वातावरण को भी शुद्ध करती है।
बताया कि तुलसी पूजन दिवस आने वाली पीढ़ी तक सनातन धर्म के महत्व व उनकी उपयोगिता को बताने का सरल और प्रत्यक्ष तरीका है। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और तुलसी माता से सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर बबीता गोयल, नीरू जैन, मधु, निर्मल गोयल व सुमन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
फोटो 16
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तुलसी पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत : संगठन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला