फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tube well power supply will remain closed during the day

Charkhi Dadri News: दिन के समय बंद रहेगी नलकूप की बिजली आपूर्ति

Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tube well power supply will remain closed during the day
खेत के ऊपर ऐसे गुजर रही लाइन से हो रहा आग का खतरा।
चरखी दादरी। रबी की फसलों की कटाई में 15 दिन बचे हैं। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से होने वाली घटनाओं से बचने के लिए बिजली निगम अभी से सतर्क हो गया है। जिन खेतों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। वहां के किसान बिजली निगम को सूचित कर सकते हैं। फसल कटाई सीजन के दौरान नलकूप की बिजली आपूर्ति दिन के समय बंद रहेगी। नलकूप के लिए बिजली की आपूर्ति रात के समय की जाएगी। हालांकि घरेलू लाइनें दिन में भी चलती रहेंगी।
विज्ञापन

जिले के गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। जिले में करीब दो हजार से ज्यादा बिजली चालित नलकूप हैं जिनसे किसान सिंचाई करते हैं। इन लाइनों की खराबी से जिले में हर साल करीब 150 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। इसलिए किसानों को फसल कटाई और कढ़ाई के समय बिजली के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में 1.50 लाख एकड़ में सरसों और 1.35 लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है। क्षेत्र के काफी क्षेत्रों में बिजली चालित नलकूप से किसान फसलों की सिंचाई करतेे हैं। खासकर रेतीले क्षेत्र में जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे हैं। वहां किसान बिजली की मोटर से पानी उठाते हैं। कई भागों में तो जलस्तर 400 फीट नीचे होने पर किसानों को एक से अधिक मोटर लगाकर सिंचाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed