{"_id":"67d9b3f715ffb16eab0628aa","slug":"trying-to-settle-the-fight-proved-costly-mother-and-son-were-beaten-up-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133572-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: झगड़ा शांत करवाना पड़ा भारी, मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: झगड़ा शांत करवाना पड़ा भारी, मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पैंतावास कलां में झगड़े में बीच में पड़ना एक महिला को भारी पड़ गया। झगड़ा शांत करवाने के कारण पड़ोसन ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर महिला व उसके बेटे की पिटाई कर दी और दोबारा बीच में आने पर मारने की धमकी दी। अब महिला के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला संतोष ने बताया कि 17 मार्च को सुबह करीब 9 बजे उसकी पुत्रवधू पूजा और पड़ोसन सुमन की आपस में कहासुनी हो गई। झगड़ा सुनकर संतोष उनके पास पहुंची और समझौता कराकर घर में काम करने लगी। कुछ देर बाद पड़ोसन सुमन अपने पति संदीप उर्फ भोली व जोनी के साथ घर आ गई। तीनों अपने हाथों में डंडे लिए हुए थे।
जब उन्होंने तीनों को घर से जाने के लिए कहा तो तीनों ने डंडों से हमला कर दिया। बाद में बेटे सुखबीर ने उनका बचाव किया तो तीनों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके घायल होने पर उन्होंने अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराया और पुलिस को बयान दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।