{"_id":"672660eca75c94e3430ac6d2","slug":"truck-cuaght-with-dap-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-125615-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीएपी से भरा ट्रक पकड़ा, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीएपी से भरा ट्रक पकड़ा, चालक पर केस दर्ज
Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा पुलिस थाने में खड़ा डीएपी खाद से भरा ट्रक। संवाद
नांधा गांव के पास पकड़ी गई खाद नकली होने की आशंका, पुलिस जब्त कर थाने ले गई ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव नांधा के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएपी खाद से भरा ट्रक पकड़ा है। खाद नकली होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराकर कृषि विभाग को सूचित कर दिया है। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव नांधा के पास खेत में डीएपी खाद से भरा ट्रक खड़ा है। खाद को अन्य वाहन से किसी दूसरी जगह भेजा जा रहा है। पुलिस ने ट्रक व पिकअप डाला को कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने थाने में खड़ा कर दिया है। इससे पहले चालक पुलिस को देखते ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
कृषि विभाग के अधिकारी रण सिंह ने बताया कि ट्रक से 270 बैग डीएपी खाद के बरामद किए गए हैं। चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खाद की असलियत की जांच सोमवार को की जाएगी। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
फोटो-23
बाढड़ा पुलिस थाने में खड़ा डीएपी से भरा ट्रक। संवाद