फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Trola driver suddenly applied brakes, another trolla entered from behind, two people died, one seriously injured

Charkhi Dadri News: ट्राॅला चालक ने अचानक से लगाए ब्रेक, पीछे से घुसा दूसरा ट्रॉला, दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 14 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trola driver suddenly applied brakes, another trolla entered from behind, two people died, one seriously injured
चरखी दादरी। 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को हुए हादसे में एक ट्राॅला चालक व परिचालक की मौत हो गई। वहीं एक सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। परिजनों को बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात ढाई बजे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मसूरी निवासी रोजुद्दीन, दीन मोहम्मद व जुनैद महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र से ट्रॉला में डस्ट भरकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। जब वे चरखी दादरी के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्राॅला के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे उनका ट्राॅला आगे चल रहे ट्राॅले में जा घुसा। हादसे में पीछे वाले ट्राॅला के चालक रोजुद्दीन व परिचालक दीन मोहम्मद की मौत हो गई जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्राॅले को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि जुनैद को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इस बारे में सूचना दी। सूचना के बाद रविवार शाम को मृतक के परिजन चरखी दादरी स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। मृतक रोजुद्दीन के बड़े भाई अब्दुल गफ्फार के बयान पर मामला दर्ज कर और शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed